व्यापार मंडल की बैठक का 2 जनवरी को ऊना बचत भवन में होगा आयोजन

विनय महानज। नूरपुर

नुरपुर हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के सभी कार्यकारणी सदस्यों, सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश के सभी व्यापार मंडलों के सदस्यों ब सभी व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 2 जनवरी दिन रविवार को ऊना के बचत भवन में होगी। इस बैठक की शिरकत हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव राकेश कैलाश मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा व्यापारिक समस्याओं से संबंधित चर्चा करना। कई बार सरकार और मुख्यमंत्री को मिल कर अवगत करवाया पर आज तक कोई सुनवाई नही हुई। हिमाचल प्रदेश में 259 आईटीमो पर बड़ती हुई मार्केट फीस, दूध जैसी जरूरी चीजों पर भी मार्केट फीस, पूरे देश में ऐसा कहु भी नहीं है।

मार्जिन ऑफ प्रॉफिट एक्ट, जीएसटी, ऑनलाइन शॉपिंग, दिन प्रति दिन खुलते बड़े-बड़े मैगा बाजार, चाइना बाजार, बाहरी लोगों द्वारा लगाई जाने बाली सेल, फेरी वाले, स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी आदि समस्याओं के बारे चिंतन करना। देश के विकास में बहुत ही महत्पूर्ण योगदान देने बाला व्यापारी आज अपने आप को बहुत ही मजबूर और खुद को लाचार समझ रहा हैं। आगे आने बाली पीढ़ी व्यापार नहीं करना चाहती।

व्यापारियों के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू करना। व्यापारियों के लिए पैंशन का प्रावधान करना। व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करना। व्यापारी कल्याण मंत्रालय की स्थापना करना। जीएसटी अपीलेंट अथॉरिटी की स्थापना करना। जीएसटी कॉन्सिल में व्यापारियों की भी भागीदारी रखना। प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर जीएसटी की कमेटियों का गठन करना। जिन में व्यापारियों की भागीदारी भी निश्चित की जाए।