बड़सर कांग्रेस नें महंगाई पर निकाली रोष रेली

उज्जवल हिमाचल। बड़सर

जनता महंगाई से त्रस्त है ओर केंद्र सरकार चेन की बंसी बजा रही है पेट्रोल डीज़ल खाद्य तेल अनाज़ उर्वरक सबके दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदेश तथा देश की सरकार होडिंग तथा बोर्डिंग पर हजारों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है परंतु इन दोनों सरकारों के पास कोरोना काल में मौत का शिकार हुए परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए धनराशि नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात विधायक लखन पाल ने रोष रेली के दौरान कही। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आपका काम पूरा हो चुका है न प्रदेश आप से चल रहा है 2022 में कांग्रेश पूरे जोश के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा प्रदेश भाजपा सरकार ने उपचुनाव से पहले ही हार मान ली है लखन पाल ने कहा कि प्रदेश को बनाने के लिए कांग्रेस ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार हर तरफ से फेल है किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे, बेरोजगारों को नौकरियां नहीं देश गुलामी की ओर जा रहा है। एक तानाशाह व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहा है कांग्रेस पार्टी बहुत जल्दी उसका पर्दाफाश करने जा रही है। उन्होंने कहा आज कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरी है कानून व्यवस्था चरमराई है, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारी आपस में ही लड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है यह सरकार हर तरफ से फेल हो गई है।

आने वाले चुनावों में प्रदेश में जयराम सरकार का जाना तथा देश में मोदी का जाना तय है। कांग्रेस पार्टी अब पूरे जोश के साथ चुनाव में उतरेगी तथा हर जगह भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ करेगी। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी कमल पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिंदर जार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौधरी, कांग्रेसी नेता पवन कालिया, नरेश लखन पाल, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, कांग्रेसी नेत्री ऊषा लखन पाल सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। इससे पूर्व बडसर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर विधायक इंद्र दत्त लखन पाल के नेतृत्व में बिझडी बाजार में रोष रैली निकाली। इस रैली में मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया