उपचुनाव : भाजपा में बढऩे लगे टिकट के तलबगार

विनय महाजन। नूरपुर
हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र मे होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा में टिकटार्थियों की लाइने रोजाना लंबी होती जा रही है, जिस कारण दोनों पार्टियों का हाई कमान परेशान हैं। भाजपा ने तीन सदस्यों की एक टीम गठित की है जो हाईकमान को कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट देगी भाजपा गुटबाजी से ग्रस्त है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगर हाईकमान कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिए बिना टिकट देता है। तब परिणाम नकारात्मक होगे टिकट का निर्णय करने वाली टीम के लिए यह सिरदर्द बन गई है।

आज कुछ भाजपा के लोगों ने बताया कि राजन सुशांत के बाद भाजपा ने किसी भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दी, जिस कारण भाजपा को चुनावों में पराजय का मुखड़ा देखना पड़ा भाजपा ने अभी तक चौधरी व राजपूतों को टिकट देकर चुनाव मे उतारा है। 2017 के चुनाव में मंडल को विना विश्वास मे लिए टिकट दी गई थी। लोगों ने परिणाम नकारात्मक दिया था। फतेहपुर भाजपा मनडल अध्यक्ष करतार सिंह अभी हाल में प्रधान का चुनाव हार चुके हैं, जो मंडल भाजपा का फतेहपुर में काम कर रहा है उसकी कार्य शैली निष्पक्ष नहीं है, जिस कारण भाजपा मे गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले पा रही हैं। वहीं, कांग्रेस यहां पर परिवारवाद से ग्रस्त हैं। अनेक टिकटार्थियों की लाईन है जो परिवार बात का विरोध कर रहे हैं, जबकि सुजान सिंह पठानिया का बेटा भवानी पठानिया अभी तक चुनाव के लिए तैयार नहीं हुआ है, जबकि फतेहपुर की जनता उसे भावी विधायक के रूप में देख रही हैं। अब देखना यह है कि भाजपा आसानी से जीतने के लिए ब्राह्मण समुदाय को टिकट देती है कि नहीं।