प्रदेश कैबिनेट में हुए यह अहम फैसले

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मीडिया को कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि बैठक में एक्साइज पॉलिसी को एक्सटेंशन देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से तीन प्रस्तुतियां थीं। जिसमें पहली टास्क फोर्स की दूसरी स्वास्थ्य और तीसरी प्रस्तुति डिजास्टर मैनेजमेंट ने दी। आबकारी नीति में 2019-20 की पॉलिसी 31 मई तक रहेगी। 2020-21 की पालिसी जून से लागू होगी। प्रदेश में शराब के ठेके खुलेंगे। 22 मार्च के बाद से जब तक शराब के ठेके बंद रहे एक्साइज की फीस नहीं देनी होगी। टोल पॉलिसी भी 31 मई तक चलेगी। नई पॉलिसी एक जून से शुरू होगी। इसके अलावा आईजीएमसी में पद सृजित करने का भी फैसला लिया गया। पेट्रोलियम उत्पादों का वेदांत लिमिटिड को टेंडर दिया गया। प्रदेश में चिन्हित इलाकों में अब पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन की जा सकेंगे।

कैबिनेट ने प्रदेश में अभी बसें भी नहीं चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अब प्रदेश में कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है जबकि लॉक डाउन जारी रहेगा।

भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। छह जिले ग्रीन और छह जिले ऑरेंज जोन में हैं। ग्रीन, ऑरेंज जोन में गतिविधियां शुरू करने को लेकर एक दूसरी मीटिंग हो रही है।