महिलाओं पर दर्ज मामले सरकार ले वापिस : अग्निहोत्री

mukesh Agnihotri
mukesh Agnihotri

ज्योति स्याल। ऊना

हिमाचल के लाहौल-स्पीति की महिलाओं पर मामला दर्ज कर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के प्रति अपना रुख साफ कर दिया है कि ये सरकार महिला विरोधी सरकार हैं यह बात आज पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना मुख्यालय पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन मामले को वापस ले, प्रदेश कांग्रेस उन महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि काजा में भारी संख्या में महिलाओं सहित 200 लोगों पर मामले बनाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने प्रेस वार्ता में अपनी उद्धरण देते हुए कहा कि मान लो में इस प्रेस वार्ता में मास्क उत्तार कर बात कर रहा हुं आगर कोई मीडिया कर्मी ये कह दे कि आप मास्क लगा कर बात करे तो हमे उस चीज को मानना चाहिए ना कि अपनी प्रतिष्ठा को देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यही सब वहां हुआ है अगर महिलाओं व अन्य लोगों ने मंत्री का रास्ता रोका है और ऐतराज जताया है तो इसे मंत्री को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए, बल्कि रास्ता रोकने वाले लोगो से बात करनी चाहिए थी ना की उन पर केस बनाने चाहिये थे। उन्होंने कहा कि लोगां ने हम लोगो को जीता कर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए विधानसभा पहुंचाया है ना कि अपने ऊपर केस बनाने के लिए।

उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर हिमाचिलयों को गले लगाने की पुरानी आदत है। कोरोना काल में हिमाचिलयों को यहां प्रदेश में आकर क्वारंटीन होना पड़ रहा है, तो वही गैर हिमाचली आराम से आ रहे है और सैर सपाटा कर वापस भी जा रहे है। प्रदेश सरकार भौगोलिक परिस्थितयों को देखते हुए निर्णय नहीं ले रही है। बल्कि जो केंद्र सरकार कह रही है वही कर रहे है। प्रदेश सरकार केंद्र शासित राज्यों की तरह कार्य न करे, बल्कि प्रदेश के लोगों को विश्वास में लेकर कार्य करें।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोविड-19 के चलते कोरोंना को आधार मान कर जितने माले दर्ज हुए है सभी एफआईआर वापस लें। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाहन चालकों के वाहन जब्त करके ही 1 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है अपने आधे कार्यकाल में सरकार ने कुछ भी नही किया है ओर अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।