बैंक शाखा के कैशियर कोरोना संक्रमित, बाजार बंद

चमेल सिंह देसाईक। शिलाई

उपमंडल शिलाई की युकों बैंक शाखा के कैशियर में कोरोना संक्रमण लक्षण आने के बाद पुरे बाजार को लॉकडाउन किया गया है। कहीं प्रशासनिक चूक न रह जाए, इसलिए बाजार को सैनिटाईज किया गया है। सभी दुकानों को बंद रखा गया है। होमडिलीवरी के लिए बाजार के 10 व्यापारियों को कार्यभार साैंपा गया है, जो लोगों खाद्य सामग्री के साथ जरुरत की वस्तुएं घरद्वार उपल्ब्ध करवाएंगे। प्रेमनाथ पोदर अपने घर झारखंड से 17 जुलाई को शिलाई ड्यूटी पर लोटे थे, जहां शिलाई प्रशासन ने प्रेमनाथ को होम क्वारंटाइन किया था।

मंगलवार को प्रेमनाथ की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है तथा संपर्क में आए लगभग 40 लोगों को होम क्वारंटाइन करने के बाद सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। क्षेत्र वासियों की माने तो प्रेमनाथ को प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया था, उसके बाद प्रेम नाथ सब्जी, मीट, अंडे व अन्य खाद्य सामग्री लेने बाजार आए थे। अलग-अलग व्यापारियों के संपर्क मे आए हैं, जिससे समूचे बाजार में सनसनी का माहौल है।

बाजार को 30 घंटे के लिए शिलाई एसडीएम ने लॉकडाउन किया है तथा सुबह शाम बाजार को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। लोगों की मांग पर गौर करें, तो शिलाई बाजार को अगले चार दिनों के लिए लॉकडाउन ही रखा जाए। क्षेत्र से अधिकांश लोग का आना, जाना अकसर जिला मुख्यालय व बहारी क्षेत्रों मे लगा रहता है। लॉकडाउन से संक्रमण को फेलने से रोका जा सकता है तथा बाजार के अंदर पहुचे संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहीए।

सडीएम शिलाई हर्ष नेगी ने बताया कि फिलहाल शिलाई को पुर्ण लॉकडाउन किया गया है। प्रशासनिक आदेशों के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है। कोरोना संक्रमण के संपर्क मे आए लगभग 40 लोगों के सेंपल लिए गए हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। बाजार व बैंक सहित दुकानों को सैनिटाईज करवाया जा रहा है। प्रशासन स्थानीय लोगों के सहयोग मे तत्पर खड़ा है। जरुरत पड़ी, तो बाजार मे लाकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments are closed.