झंडा रस्म के साथ चंडी दरबार कांगड़ा में वार्षिक उत्सव मनाया

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

देवी-देवताओं की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल में कई प्रसिद्ध शक्तिपीठ व मंदिर हैं। वहीं, कांगड़ा में एक भक्त के घर में साक्षात मां चंडी के रूप में विराजी है माता। जहां हर वर्ष की भांति इस बार भी मां चंडी दरबार कांगड़ा में वार्षिक उत्सव कोरोना नियमों को ध्यान में रख कर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। दरबार को रंग-बिरंगी लाईटों व फूलों से सजाया गया हैं। रविवार को झंडा रस्म के साथ भंडारा भी लगाया गया। बता दें कि यह दरबार निजी घर में हैं तथा इस दरबार को पासू माता जी का आशीर्वाद है। वैसे तो यहां साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है।

मंगलवार व रविवार को यहां विशेष  गद्दी लगाई जाती है व विशेष पुजा अर्चना की जाती है। चंडी के भक्तों का मानना है कि मां चंडी के दरबार में सच्चे दिल से मांगी हर मुराद पूरी होती है और यहां से कोई खाली हाथ वापस नहीं जाता। आयोजनकर्ता ने बताया कि मां चंडी के दरबार में उत्सव में  स्थानीय बाहरी राज्यों के श्रद्धालु आते हैं, लेकिन बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को इस बार आने के लिए मना किया गया है। माता का जागरण नहीं किया गया। भक्तों द्वारा ही मां के भजनों से मां का गुणगान किया गया। 11वां वार्षिक भंडारा मां की कृपा से सफल रहा।