किसान विरोधी बिल शीघ्र वापस लें केंद्र सरकार : हंसराज ठाकुर

मनीष काेहली। शाहपुर

तानाशाही तरीके से किसानों पर थोपा गया किसान विरोधी बिल केंद्र सरकार शीघ्र वापस लें। यह बात कांग्रेस के
वरिष्ठ नेता एव पूर्व कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रदेश महासचिव हंसराज ठाकुर ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत घरोह के गावं गढ़ में एक बैठक के दौरान कही, जिसमें प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव एवं राहुल गांधी ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष रेणु बजवारिया भी मौजूद थी। हंसराज ठाकुर ने कहा की किसानों पर थोपे गए इस बिल को केंद्र सरकार तुरंत वापस लें। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की वजह से ही किसान सड़कों पर, जिसके कारण देश को भी नुकसान हो रहा है, जो कि किसानों व आम जनमानस के साथ घोर अन्याय है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से वार्ता करके किसान विरोधी बिल को तुरंत वापस लें। प्रधानमंत्री आप मन की बात तो करते हैं, लेकिन किसानों के साथ भी बैठ कर मन की बात करों हंसराज ठाकुर ने कहा हिमाचल की भाजपा सरकार को बने तीन वर्ष हो गए हैं। भाजपा नेता कहते हैं की यह डबल इंजन की सरकार यदि यह डबल इंजन की सरकार तो मुख्यमंत्री भारी-भरकम कर्ज क्याें ले रहे हैं। हिमाचल वासियों पर यह कर्ज थोपा जा रहा है, जो कि हिमाचल की जनता से पूरा किया जाएगा।

हंसराज ठाकुर ने कहा कि सेंटर यूनिवर्सिटी शुरू से ही शाहपुर में खुली है, लेकिन आज यही के वोट लेने वाले नेता इसके लिए चुप हैं। उन्होंने सभी कांग्रेसियों से अपील की है की पंचायत चुनावाें में मिल-जुलकर पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएं तथा मनमुटाव छोड़ कर पार्टी हित में काम करें। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अच्छा व ईमानदार उम्मीदवार चुने। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव एवं राहुल गांधी ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष रेणु बजवारिया ने कहा कि किसानों को 22 दिन हो गए हैं।

दिल्ली की ठंड में ठिठुरते हुए, सरकार किसानों के हित में फैंसला नहीं ले रही, इससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महगाई बढ़ गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की साथ-साथ पट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। सरकार को किसानों की समस्या का हल शीघ्र
करना चाहिए।