कंगना रणौत के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

तलविंदर सिंह। बनीखेत
महिला मोर्चा द्वारा बनीखेत बाजार में कंगना रनौत के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष सत्यमेव जयते ने महिलाओं के साथ कंगना रणौत के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और बाजार में लोगों ने भी उनका सादिया सत्यमेव जयते ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के साथ जो भी किया है वह बहुत ही निंदनीय कार्य है। इसके लिए महिला मंडल इसका कड़ा विरोध करती हैं उन्होंने कहा महिला मंडल के साथ नारे लगाते हुए कहा कि कंगना तुम आगे बढ़ो हम सब तुम्हारे साथ हैं सच्चाई का साथ देने पर प्रदेश की महिलाएं पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने अभिनेत्री का साथ दिया है।

उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता कोर्स सारा हिमाचल प्रदेश क्या पूरा भारत कंगना की सच्चाई के साथ खड़ा है, जिसे की दबाया नहीं जा सकता।