भाजपा मुद्दाविहीन तो जयराम सत्ता की भूख से त्रस्त: चंद्रशेखर

उज्जवल हिमाचल। गोहर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भाजपा को मुद्दाविहीन पार्टी करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सत्ता की भूख से त्रस्त नेता करार दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को नाचन कांग्रेस पार्टी ने एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने अध्यक्षता की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जयराम ठाकुर में जो सत्ता की भूख से ग्रस्त हो गए है। भाजपा में उन नेताओं को शामिल किया, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में भाजपा का हमेशा विरोध किया और उनके खिलाफ नारे लगाए हैं। उन्हें पार्टी का टिकट देकर अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मंसूबों पर पानी ही नहीं फेरा, अपितु भाजपा के नेताओं का पूरा कैरियर समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा कैडर को खत्म करने पर आमादा है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के चुनावी मुद्दे मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी उन्मूलन, देश व प्रदेश के विकास जैसे पूरी तरह से गायब हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को साफ करना चाहिए कि वह इतिहास, किसी मुखौटें या विकास पर चुनाव लड़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा ने 2014 में सत्ता पर काबिज होने के लिए हर वर्ष दो करोड़ रोजगार, मंहगाई कम करने और काला धन बाहर निकालने की बात कही थी लेकिन मोदी ने सत्ता संभालते ही अपने वादों को दरकिनार कर देश के नागरिकों की डीजल, पेट्रोल की कीमतों में अथाह वृद्धि कर कमर तोड़ दी।

गैस सिलेंडर को नौ सालों तक 1200  तक बेचते रहे

यहां तक घरेलू गैस सिलेंडर को नौ सालों तक 1200 रूपए तक बेचते रहे, जब चुनाव का वक्त आया तो प्रति सिलेंडर की कीमत मात्र सौ रुपए कर अपनी पीठ थपथपाने लगे हैं। उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार के वक्त शुरू की मनरेगा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने ग्रामीणों को रोजगार की दृष्टि से 70 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान कर उसे 120 लाख करोड़ रूपए तक बढ़ाया। लेकिन भाजपा की जन विरोधी नीति के चलते गांव देहात में उनके रोजगार मनरेगा का बजट घटाकर 65 हजार करोड़ कर दिया। इसी तरह अब भाजपा नेता 1500 रुपये की महिला पेंशन बंद करने की मांग कर रहे हैं जो भाजपा के चरित्र को दर्शाता है।

एकजुट नजर आए नाचन के कांग्रेसी

नाचन में भीषण गुटबाजी से जूझ रही पार्टी के सभी नेता एक मंच पर नजर आए। मंच पर पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान और लाल सिंह कौशल एक साथ बैठे और विक्रमादित्य सिंह को जीताने का प्रण लिया। गुटबाजी से ग्रस्त नाचन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक जुटता को देखते हुए चंद्रशेखर ने चुटकी लेते हुए कहा कि नाचन कांग्रेस इस बार भी 2022 में हुए उपचुनाव का इतिहास दोहराने जाने जा रही है और यही एकजुटता और कार्यकर्ताओं का जोश नया रिकॉर्ड बनाएगी। गौरतलब है लोकसभा के उपचुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को ढाई हजार मतों की बढ़त मिली थी।

संवाददाताः संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...