गोविंद सागर में डुबने से बच्चे की गई जान

सुरिंद्र जम्वाल। बिलासपुर

डमली के समीप गोविंद सागर में शनिवार को एक बच्चे की डूबने की जानकारी हासिल हुई हुए। बताया जा रहा है डुबने से बच्चे की माैत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चमन लाल अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम करने के लिए आया था। इस दौरान पांच वर्ष का बेटा भी माता-पिता के साथ आया था। ग्राम पंचायत डमली के उपप्रधान अश्वनी कुमार नड्डा ने बताया कि चमन लाल अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलता हुआ गोविंद सागर के किनारे चला गया।

बच्चे को पानी में जाते हुए वहां पर खेत जोत रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे देख भी लिया था, जिस पर उसने शोर मचाया। इसके बाद चमन लाल बच्चे को पानी से बाहर निकालने के लिए दौड़े। उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना झंडूता पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।