डीएवी भडोली स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन मनाया होली का त्योहार

एमसी शर्मा। नादौन

डीएवी भडोली स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह से होली का त्योहार मनाया। इसमें ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए प्लेइंग विद होली कलर गतिविधि करवाई गई। बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारों व रंगों से खेल कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कक्षा पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को होलिका दहन का चित्र बनाना था। इस गतिविधि का उदद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना था।

होली का त्याेहार रंग, स्वादिष्ट खाना, एकता, आस्था, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने होली की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों व अध्यापकों को होली की बधाई दी। इन गतिविधियों में स्वातिक, नंदनी, कृतिका, आर्यन, दृष्टि, शगुन, अपूर्वा, शौर्य, यशिका, शायरा, अदिति, शिवांश, बिहान, शिवांश डोगरा, रिया, मन्नत ठाकुर वंश, पार्थ, आरव, मुस्कान, शौर्य, अर्चित, सक्षम व हर्षित सहित अन्य प्रतिभागी रहे।