गांधी चौक पर जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला

चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करने के नारे लगाए

सुमित राठौर। हमीरपुर

हमीरपुर के गांधी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भी जलाया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करने को लेकर ही खूब नारेबाजी की। आपको बता दें कि भारत चीन एलएसी विवाद में हमीरपुर जिला का वीर सपूत अंकुश ठाकुर भी शहीद हुआ है उसके बाद जिला के लोगों में चीन के प्रति खासा आक्रोश है। जिला भर में लगातार प्रदर्शन चीन के खिलाफ किए जा रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित चोपड़ा का कहना है क प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया है। वीर सपूतों के बलिदान को हिंदुस्तान नहीं भूलेगा उन्होंने कहा कि चीन के उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है।

आपको बता दें कि जिला भर में पिछले कई दिनों से चीन के प्रति लोगों का गुस्सा फुट रहा है। इस कड़ी में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया है इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। गौरतलब है कि भारत चीन एलएसी विवाद में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे जिसमें एक जवान हमीरपुर जिला के भोरंज उप मंडल का अंकुश ठाकुर भी शामिल था।