आखिर चुने गए डलहौजी नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

तलविंद्र सिंह। बनीखेत

डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर 9 वार्ड में भाजपा गुट बंदी में जहां 4-4 सीटें बराबर की हुई थी वही एक सीट कांग्रेस की भाजपा समर्थित बीएस ठाकुर के साथ मिलकर 5 सीट की गिनती हो गई थी। कहने को तो 9 की 9 सिट अब भाजपा की झोली में है, लेकिन आपसी भाजपा के ग्रुप बाजी में वन मंत्री राकेश पठानिया की लाख कोशिशों के बावजूद भी भाजपा और मन्नोज चड्डा ग्रुप में सहमति नहीं बन पाई। आखिर बहुचर्चित नगर परिषद डलहौजी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव हो गया।

भाजपा समर्थित 5 नव निर्वाचित पार्षदों ने आरक्षित अध्यक्ष पद (महिला एसटी) के लिए रानी शर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव पठानिया के नाम पर मुहर लगाई। शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित पार्षद अजय चौहान ने जहां 9 के 9 नव निर्वाचित पार्षदों सदस्य को भाजपा समर्थित बताया। वहीं, चड्डा समर्थक चार पार्षदों की गैर मौजूदगी पर कन्नी काटते हुए गैर मौजूदगी को उनका व्यक्तिगत कारण बताया।

वहीं, नव निर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने कहा कि डलहौजी की पार्किंग जैसी समस्या समेत अन्य तमाम मूलभूत समस्या का डिवेलपमेंट प्लान बनाकर मुख्यमंत्री जयराम के समक्ष रखा जाएगा। वहीं, भाजपा कार्यकारी जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद डलहौजी को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।