हिमाचल : अब टेस्ट रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार, आधुनिक मशीन की सुविधा से लैस हुआ सिविल अस्पताल

उज्जवल हिममाचल। कांगड़ा

जिला कांगड़ा सीएमओ डॉ. गुरु दर्शन गुप्ता ने कांगड़ा सिविल अस्पताल पहुंचकर एक विशेष मशीन का उद्घाटन किया। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस मशीन से जमीन, पानी और व्यक्ति की अनेक बीमारियों का लेबोरेट्री टेस्ट जल्द से जल्द किया जा सकता है। इससे पहले इस तरह की आधुनिक मशीन प्रदेश के बद्दी जिला में थी परंतु अब दूसरी मशीन जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल में आज रखी गई है। जिसका उद्घाटन आज किया गया है। जो भी कांगड़ा और कांगड़ा के आसपास के क्षेत्र हैं और क्षेत्रवासी हैं उनको इस मशीन का जरूर लाभ होगा।

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक 15000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और अगले तीन दिन तक जिला कांगड़ा में कोई भी व्यक्ति ऐसा ना रहे जिस को कोविड-19 की कि डोस ना लगी। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डॉ. गुरु दर्शन गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण होने बाद भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है जो भी प्रदेश सरकार के नियम है। यानी कि सामाजिक दूरी और मास्क पहनना हाथों को समय-समय पर साफ करना। इसका खासतौर पर ध्यान रखा जाए। इस मौका पर सीएमओ डॉक्टर गुरु दर्शन गुप्ता के साथ एसएमओ कांगड़ा विवेक अब्रॉल और तमाम हॉस्पिटल के डॉक्टर और पीजीआई से आए हुए डॉ मौके पर मौजूद रहे।