आज पूरे विश्व के लिए प्रदूषण बन चुका है एक गंभीर खतरा

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा के सभी स्टाफ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

उज्ज्लव हिमाचल। कांगड़ा

5 जून का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज सिविल हॉस्पिटल में एसएमओ कांगड़ा डॉ. अल्पना के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। एसएमओ कांगड़ा ने अपने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर पेड़ लगाकर और स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एसएमओ कांगड़ा ने कहा आज पूरे विश्व के लिए अनेक प्रकार के प्रदूषण गंभीर खतरा बन चुके हैं। प्रदूषण के कारण ही लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होते हैं।

 

उन्होंने कहा ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा इस समस्या का सबसे बड़ा कारण पेड़ों का निरंतर कटना है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक समय ऐसा आएगा जब धरती पर जीवन संभव नहीं रहेगा। उन्होंने कहा यदि आने वाली पीढियों के लिए धरती जीवन के लायक रखनी है तो इसका एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है।

न्होंने कहा पर्यावरण की रक्षा करना किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं है इसके लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि पेड़ लगाने की अहमियत को समझें और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर और स्वच्छता के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करने में अपना सहयोग दें। विश्व पर्यावरण दिवस के आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में एसएमओ कांगड़ा डॉ अल्पना सहित डॉ अंकुश कपूर, डॉ चारू, डॉ शुभम, वार्ड सिस्टर सरिता, सविता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...