सीएम ने किया वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई अहम बैठक के बाद वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके तहत वीकेंड कर्फ्यू शनिवार रात 10 बजे से शुरू होगा और यह सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान काफी सारे प्रतिबंध लागू रहेंगे।

  • सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।
  • दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
  • सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया जा रहा है, जो शनिवार-रविवार को प्रभावी होगा
  • जरूरी सेवाएं मुक्त रहेंगी, शादियों के लिए ई-पास दिए जाएंगे।
  • जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।
  • सिनेमा में 30 फीसद दर्शक जा सकेंगे।
  • साप्ताहिक बाजार रोजाना एक ज़ोन में एक ही लगेगा।
  • रेस्तरां में अब बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। पैक कराकर घर ले जा सकेंगे।
  • शादी के लिए जारी किए जाएंगे पास।
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी-समारोह में कोई खलल नहीं होगा। वीकेंड पर शादी के लिए पास जारी किए जाएंगे।
  • पसंद के अस्पातल की जिद नहीं चलेगी

अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल के साथ हुई बैठक के बाद डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली में हालात काबू में है और बेड की कमी फिलहाल नहीं है। दिल्ली में 5000 से ज्यादा बेड खाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर बीमार व्यक्ति को दिल्ली में हर हाल में बेड मिले, इसकी कोशिश है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पसंद के अस्पताल की जिद नहीं चलेगी। जहां पर खाली बेड होंगे, मरीज को जाना होगा।
बता दें कि दिल्ली में आगामी 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ है, इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सामान्य कामकाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। यहां पर बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा लहर ने कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं।

बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए, जिसने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच जिसके बाद एक और बैठक होनी है। इसके बाद दिल्ली में नए प्रतिबंधों को लेकर कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार कुछ और कठोर फैसले लेने पर विचार कर रही है। इसमें वीकेंड कर्फ्यू भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा बाजारों को लेकर भी कुछ नए नियमों का एलान हो सकता है। हालात के मद्देनजर दिल्ली में महाराष्ट्र की तर्ज पर कुछ नियम बनाए जा सकते हैं। इस दौरान वीकेंड कर्फ्यू का भी एलान हो सकता है। इस दौरान शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक कई तरह के बैन लगाए जा सकते हैं।

उधर, राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड 17,282 नए मामले सामने आए। इस तरह कोरोना के संक्रमण की दर भी बढ़कर 15.92 फीसद हो गई है। इससे पहले पिछले साल 15 नवंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब संक्रमण दर 16 फीसद के करीब पहुंची थी। चिंताजनक यह है कि इस लहर में पहली बार मृतकों की संख्या भी 100 के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन पहले 13,468 मामले आए थे।

इससे एक तरफ जहां सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घट रही है। उधर, कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि 24 घंटे में ही दिल्ली के विभिन्न जिलों में 746 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि दक्षिणी जिले में संक्रमण की गति सबसे तेज है। यहां 24 घंटे में ही सबसे ज्यादा 169 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।