कर्मचारियों को सीएम ने पारिवारिक पेंशन देकर पहुंचाई राहत : डॉ. संजीव

विनय महाजन। नूरपुर

न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरीया ने आज कर्मचारियों की जेसीसी में एनपीएस कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान अकस्मात निधन के पश्चात पारिवारिक पेंशन देने के लिए आभार जताया है, लेकिन मुख्यमंत्री से यह मांग भी की है कि 15 म‌ई, 2003 के बाद हमारे दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को भी शीघ्र पारिवारिक पेंशन सुविधा प्रदान करने के लिए अफसरशाही को दिशा-निर्देश जारी किया जाए।

यह भी देखें : बीएड धारकों को JBT भर्ती के लिए पात्र किए जाने के विरुद्ध सोलन में रोष प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरीया ने कहा कि अनुबंध काल का उन कर्मचारियों अधिकारियों को जो लोक सेवा आयोग, सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, बैच-वाईज द्वारा सरकारी नाैकरी में नियुक्त किए जाते हैं, उनके लिए अनुबंध का कोई भी औचित्य नहीं बनता है, उन्हें ज्वाइनिंग समय से ही नियमित रूप में सेवारत किया जाए। डॉ. संजीव गुलेरीया ने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने पारिवारिक पेंशन देकर राहत प्रदान की है। डॉ. संजीव गुलेरीया सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कर्मचारी अधिकारी जब तक सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करेगी, पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन जारी रहेगा।