सीएम ने स्व. सुजान सिंह पठानिया के परिवार के साथ जताई संवेदनाएं

सुरेंद्र मिन्हास। फतेहपुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार सुबह करीब पौने 9 बजे विधानसभा फतेहपुर के गांव मंझार पहुंचे और फतेहपुर से रहे विधायय स्व. सुजान सिंह पठानिया के परिवार के साथ संवेदनाएं जताईं। फतेहपुर के लोकप्रिय एवं विकास के मसीहा रहे विधायक सुजान सिंह पठानिया का बीते शुक्रवार उनके निवास स्थान मंझार में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन पर इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना देने जहां सभी दलों के नेता व उनके प्रिय मित्र पहुंच रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री भी शुक्रवार को उनके परिवार से मिलने पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को हर संभव मदद देेने का आश्वासन भी दिया। सीएम ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया का नाम सदा के लिए अमर व यादगार रहे इसके लिए उनकी याद में किसी न किसी भवन या अन्य स्थल का जीर्णोंद्वार किया जाएगा। इस मौके पर वन मंत्री एवं नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, भामस प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रजिंदर पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीत कुमार शर्मा, रवि ठाकुर, स्व. सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी पठानिया, निर्मल सिंह, नरदेव सिंह, जरनैल सिंह सहित अन्य उपपस्थित रहे।