सीएम यहां फहराएंगे तिरंगा

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मु यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जिला शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मार्कंडेय लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर जिला बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सहजल जिला सिरमौर, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला चंबा तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग जिला हमीरपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अतिरिक्त विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला चंबा में वन मंत्री के साथ, मु य सचेतक नरेंद्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री के साथ, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहेंगे।