सीएम जयराम ने ओबीसी वर्ग को दिया विशेष सम्मान : ओपी चौधरी

ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का जताया आभार

दिनेश चाैधरी। फतेहपुर

बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष कांगड़ा ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदेश में ओबीसी वर्ग को एक विशेष सम्मान दिया है, जो कि बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग के कई ओहदे काफी लंबे समय से खाली पड़े थे, जिन्हें भरकर सरकार ने ओबीसी वर्ग पर विशेष मेहरबानी की है, जिसके लिए ओबीसी वर्ग हमेशा जयराम सरकार का धन्यवादी रहेगा।

बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष कांगड़ा ओपी चौधरी ने कांगड़ा के ज्वालामुखी से संबंध रखने वाले रामलोक धनोटिया को हिमाचल प्रदेश ओबीसी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने पर सरकार का विशेष आभार जताया है तथा उन्होंने रामलोक धनोटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा ओबीसी वर्ग की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।