सड़क दुर्घटना में एक दंपति गंभीर घायल

दिनेश चाैधरी। फतेहपुर

राजा का तालाब-जसूर सड़क मार्ग पर तलाड़ा के निकट रविवार को सड़क दुर्घटना में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सड़क दुर्घटना को देख लोग काफी संख्या में इकट्ठे हुए, परंतु उनकी तत्काल मदद नहीं हो पाई। इसी बीच पूर्व राज्य सभा सांसद एंव प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार रैहन की ओर आ रहे थे और उन्होंने इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए पति-पत्नी को उठाया और पानी पिला कर उन्हें अपनी गाड़ी में बिठा कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया। यहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ। कृपाल परमार ने इन घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचा कर एक इंसानियत की मिसाल पेश की है, जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।