BREAKING: आइसोलेट चल रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कुछ समय से आइसोलेट चल रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अटल टनल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

सीएम ने सोशल मीडिया पर दी संक्रमित होने की जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिलहाल वह क्वारंटीन हैं और आइसोलेशन में हैं। वहंी मुख्यमंत्री ने अपने शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा है कि व उनके आशीर्वाद से स्वस्थ हो जाएंगे।