आज दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे सीएम जयराम, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज यानी बुधवार दोपहर बाद दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव भी साथ होंगे। जानकारी के अनुसार सीएम दिल्‍ली में विभि‍न्‍न मंत्रालयों में लंबित पड़े मामलों पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री 28 जनवरी को वापस हिमाचल लौटेंगे। सीएम कई राजनीतिक विषयों पर भी शीर्ष नेतृत्‍व के साथ मुलाकात कर सकते हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण मुख्‍यमंत्री का दिल्‍ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने प्रस्‍तावित हैं। ऐसे में सरकार चुनाव से पहले प्रदेश के संगठन व सरकार में कुछ फेरबदल कर सकती है, जिसके क्‍यास कुछ दिनों से लग रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यूपी सहित पांच राज्‍यों के विधानभा चुनाव के बाद ही हाईकमान हिमाचल में बदलाव पर निर्णय ले सकता है। इन पांच राज्‍यों के चुनाव होने तक सब सामान्‍य रहेगा। इससे पहले भी मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कई बार दिल्‍ली दौरे कर चुके हैं। हिमाचल में हुए उपचुनाव के बाद से बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।