विधानसभा चुनावों को लेकर हम तैयार, निश्चित तौर पर बनेगी बीजेपी की सरकार: सीएम जयराम

आशीष राणा। धर्मशाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज एक दिवसीय कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सबसे पहले धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में पहुंचे जहां पर उनके द्वारा एमबीए ब्लॉक व साइंस ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला महाविद्यालय के छात्रों को भी सम्बोधित किया है। वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। इस साल प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर के बाद ऐसा पहला कार्यक्रम है जब नई पीढ़ी के साथ मुलाकात हो रही हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला कॉलेज का कैंपस एचपीयू के बाद सबसे बड़ा कैंपस हैं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा आज बहुत ज्यादा प्रतियोगिता का जमाना है। आज बेहतरीन सुविधा दी जा रही है। लेकिन आज फोकस होकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य को लेकर अच्छी रणनीति के साथ काम करना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा ऑनलाइन पढ़ाई कामयाब नहीं है। ऑफलाइन में फ़ॉक्स बनाता है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड का दौर अब समाप्त होने जा रहा है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रदेश कोविड वैक्सीन की डोज में पहले स्थान पर रहा हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला महाविद्यालय में दो भवनों का फाउंडेशन किया गया है लगभग 6 करोड की लागत से भवन बनकर तैयार होंगे। वहीं सरस को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट को मार्केट मिलती है। सरस के माध्यम से मिलती है 2022 को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं।