रिज पर ‘अटल’ प्रतिमा का अनावरण, भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर कार्यक्रम

उज्जवल हिमाचल। शिमला

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। वहीं ऐतिहासिक रिज मैदान पर बनी अटल की प्रतिमा का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनावरण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा राज्यपाल ने भी रिज पर आकर उन्हे पुष्पांलजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को अटल के रूप क्षमतावान नेतृत्व मिला। वह बहुआयामी प्रतिभा के स्वामी थे।

  • राज्यपाल और सीएम ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • देश के विकास में दिए योगदान को किया याद

आज उनके जन्मदिन पर रिज पर उनकी प्रतिमा का आवरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अटल जी का हिमाचल से विशेष लगाव था वे हिमाचल को अपना घर मानते थे। मनाली में गर्मियों में हमेशा आते थे और कविता लिखते और सुनाते थे। उनसे राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लागों को सीखने की आवश्यकता है। वहीं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी रिज मैदान पर नवनिर्मित अटल प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि अटल जी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश के विकास में गांव का विकास जरूरी है। उन्होंने गांव को सडक़ों से जोड़ा व रेल का विस्तार किया। हिमाचल से विशेष लगाव होने के कारण प्रदेश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आज सभी को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं गेयटी थियेटर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।