25 अगस्त को कुल्लू आएंगे CM जयराम

कुल्लू महिला मोर्चा का 3 सितम्बर को होगा सम्मेलन

मनीष ठाकुर। कुल्लू

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जहां 3 सितंबर को कुल्लू महिला मोर्चा का महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से 3000 महिलाएं भाग लेगी और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लेगी।

वहीं, 25 अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कुल्लू आएंगे और गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को सिलेंडर भी वितरित किए जाएंगे। कुल्लू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां पर एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे और कुल्लू में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम किए जाएंगे।

महेश्वर सिंह ने बताया कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा व किसान मोर्चा के सम्मेलन भी रखे गए हैं। जिसके तहत 3 सितंबर को महिला मोर्चा कुल्लू का महासम्मेलन ढालपुर मैदान में किया जाएगा। उसके अलावा 11 सितंबर को अनुसूचित जाति मोर्चा व 15 सितंबर को किसान मोर्चा का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जिसमें प्रदेश से भी बड़े नेता भाग लेंगे। पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है उससे पता चलता है कि भाजपा की सरकार एक बार फिर से प्रदेश में बनेगी। क्योंकि प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा कई विकास कार्य को अंजाम दिया गया है जो कांग्रेस की सरकार अपने समय में पूरा नहीं कर पाई थी।

वहीं, उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्यों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को भी मोर्चा के साथ जोड़े और प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार किया जाए।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।