सीएम ने स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान की शुरुआत की

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

देश भर में चल रहे प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज से हिमाचल में स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान की शुरूआत ऐतिहासिक रिज मैदान से की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।

यह भी पढ़े : हिमाचल : बीबीएन में स्वच्छता अभियान का हुआ आगाज

मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 अगस्त को देश आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। देश मे स्वच्छता का अभियान पूरे देश मे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में आज से स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल की शुरुआत की गई है। हिमाचल स्वच्छता में देश भर में अग्रणी है। प्लास्टिक को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों की सहायता से इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। हिमाचल पर्यटक स्थल है जिसका देश में अलग स्थान है। ऐसे में इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता की ओर ध्यान दिया जाएगा।