भाजपा के कार्यकाल में बिकते रहे पेपर और बढ़ता गया भ्रष्टाचार : सीएम सुक्खू

जयराम ठाकुर ने पांच साल मारे खर्राटे

उज्ज्वल हिमाचल। बिलासपुर

घुमारवीं क्षेत्र के बद्धाघाट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सम्बोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में रहते हुए पांच साल खर्राटे मारकर सोते रहे और आम जनता का पैसा लुटाते रहे। उनके कार्यकाल में पेपर तक बिकते रहे, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता गया। प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने के बजाय जमकर खिलवाड़ किया। जिसका जवाब प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में दिया। सीएम ने कहा कि जयराम के भ्रष्टाचार के अंत के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई।

सरकार बनने के बाद जब आम परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रदेश का मुख्यामंत्री बनता है तो उसके दिल में आम जनता का दर्द और सेवा का भाव होता है। जब भाजपा की सरकार थी तब आमजन को अपने कार्य करवाने के लिए अधिकारियों के पीछे दौड़ना पड़ता था लेकिन आज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता के कार्य प्राथमिकता के तौर पर होने चाहिए।

सुख सरकार आई है आम जनता की सेवा करने के लिए 

सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता में सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि आम जनता के सेवा करने के लिए आए हैं। व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। ऐसी व्यवस्था जिसमें किसान के हाथ पैसा हो, महिलाएं आत्मनिर्भर बने, युवा सशक्त हो और आमजन सुखी हो। इस प्रकार का कार्य करने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।

संवाददाताः सुरेंद्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...