विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस नेताओं जीकर न होने से कांग्रेस खफा

कुल्लू में दलित परिवार पर हमले की कि निंदा, न्यायायिक जांच की मांग

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राजयत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र का एक दिन का विशेष सत्र रखा गया, जिसे महामहिम राज्यपाल ने संबोधित किया। सत्र में हिमाचल निर्माता कांग्रेस नेताओं का जिक्र न होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल का निर्माण करने वालो का कहीं चर्चा में उल्लेख नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी का नाम बार-बार लिया गया। विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के नेताओं जिनका हिमाचल के निर्माण में योगदान रहा कहीं जिक्र नहीं हुआ।

भाजपा की सरकारें बताए कि मोदी का हिमाचल के निर्माण में क्या योगदान रहा है? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार अगर स्वर्णिम रथ यात्रा के नाम पर इतिहास से छेड़छाड़ करेगी, तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल की शिलान्यास पट्टिका हटा दी गई। कांग्रेस ने इसके लिए आंदोलन ने किया उसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे रिस्टोर करने की बात कही, लेकिन आज तक इसे नहीं लगाया गया।

वहीं, कुल्लू जिला में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान परस राम के ऊपर हुए हमले के बाद उनकी पीजीआई में मौत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसकी निंदा की है। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार से मिले। उनकी पत्नी ने बताया है कि उन्हें हमले का पहले से अंदेशा था और पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीम की गई।

उन्होंने कहा कि परिवार दलित वर्ग से संबंधित है। इसके तार मुख्यमंत्री के कार्यालय से जुड़ा हुआ है, जिससे मामले को दबाने की कोशिश की गई है। उन्होंने इस पर न्यायायिक जांच की मांग की। कांग्रेस इसके लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी। अगर जांच नहीं होती है, तो ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।