बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों सरकार : कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

सब्जियों के बढ़े दाम ने आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलू 60 रुपया प्रति किलो तो प्याज 80 रुपया प्रति किलो बिक रहा है। सब्जियों के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा कि सरकार चुप क्यों है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा कि पूरे यूपी में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। काम धंधे पहले से ठप्प पड़े हैं, लेकिन करोड़ों रुपए झूठे प्रचार में खर्च करने वाली भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है।