जयराम सरकार चंद महीनों की मेहमान : अशोक हिमाचली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को घेरते हुए जारी बयान में कहा है कि जयराम सरकार चंद महीनों की मेहमान हैं। भाजपा का जहाज डूबने बाला है। जिनको कांग्रेस में बिना शर्त आना चाहते है आ सकते है, और जो कांग्रेस छोड़ कर जाना चाहते है जा सकते है। आने बालों का स्वागत है और जाने बालों को शुभकामनाएं।

पंडित अशोक हिमाचली ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं का कांग्रेस में आना शुभ संकेत है। प्रवक्ता हिमाचली ने कहा कि बीजेपी के बड़े से बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में है। बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे हैं। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर जोरदार तरीके से हमला किया की मोदी सरकार बताएं की 2करोड़ एक वर्ष , और 7 साल में 14करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा किया था मोदी  आपने जनता के साथ धोखा , विश्वाशघात किया है क्या यह है आपके अच्छे दिन है।

अशोक हिमाचली ने भाजपा जयराम सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा है कि कोई भी वर्ग बीजेपी सरकार से खुश नहीं हैं।सभी वर्गो के साथ धोखा दिया है। चाहे बेरोजगार युवा वर्ग ,किसान बागवान, कर्मचारी वर्ग , घृहणी महिला वर्ग ,और हिमाचल प्रदेश की जनता इस तानाशाही रवैए से तंग आ चुकी है।

बीजेपी सरकार को पता है की 2022 में उनकी सरकार जाने बाली है और कांग्रेस की सरकार आने बाली है। उसी के चलते बीजेपी सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को आर्थिकी तौर पर कमजोर करने पर तुली हुई है। जनता आपके इस झूठ छलकपट को समझ चुकी है काठ की हांडी बार बार नही चड्टी। आपका मुखौटा जनता के सामने आ चुका है।