जनता की अनदेखी प्रदेश सरकार को पड़ेगी भारी : पठानिया

कहा, भाजपा की तानाशाही सरकार प्रदेश और देश मे हर वर्ग पर अत्याचार करने पर तुली

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

धारकंडी कांग्रेस कमेटी के आयोजित बूथ स्तर की कमेटियों के पदाधिकारियों के कार्यक्रम में शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया के पहुंचने पर धारकंडी की सात पंचायतों के 10 बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। पठानिया ने सात पंचायतों के 10 बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से बुथों की समीक्षा की ओर कांग्रेस पार्टी को बुथों पर ओर मजबूती देने के टिप्स दिए। पठानिया ने कहा कि इस बार शाहपुर के अंदर कांग्रेस पार्टी को जीत अवश्य मिलेगी लेकिन बूथ पदाधिकारियों को कहा कि इस बार चुनावो में भारी मतों से जीत होनी चाहिए। प्रदेश में पता चले कि शाहपुर की सीट प्रदेश में सबसे ज्यादा मतो से जी हासिल हुई है।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी प्रदेश की सरकार को भारी पड़ेगी। बड़े दुःख की बात है कि 12जुलाई 2021 भारी बारिश को हुए एक साल होने को आया लेकिन आज तक प्रदेश सरकार और लोकनिर्माण बिभाग करेरी, फ्लोथा, सुखुघाट, रावा की जनता को सड़क, पानी की सुबिधा नही दे पाई है। पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता को हथियाने के लिए जनता के साथ धोखा करके वोट लेती है। और सत्ता हासिल करने के बाद जनता को भूल कर जनविरोधी नीतियों को जनता में थोपना शुरू करती है। पठानिया ने कहा कि आज तक खडीबेहि में लोगो के घर भारी बारिश होने से घरों को भारी नुकसान हुआ था लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि इन प्रभावित लोगों को नही मिल पाया है।

पठानिया ने कहा कि अगर बक्त रहते प्रदेश सरकार ने धार कंडी क्षेत्र की जनता को सड़क व पानी की सुविधा सुचारू रूप से बहाल नही पाई है। जो कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार ने धार कंडी क्षेत्र को विकास की राह पर ले गई थी आज पिछले पौने पांच सालो में भाजपा की सरकार ने एक नया पत्थर नही लगाया उल्टा पूर्व की कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत कार्यो को भी पूरा नही कर पाई है। आज विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता इतनी परेशान है कि जनता अब चुनावो का इंतजार कर रही है। ऐसी झूठी सरकार और स्थानीय विधायिका को अब सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। क्योंकि शाहपुर की जनता ने 15 सालों से भाजपा विधायिका को मौका दिया लेकिन जनता हर बार अपने आप को ठगा सा महसूस करती आयी है। इस बार शाहपुर की जनता झूठे प्रोलोभनो में नही आएगी ।

पठानिया ने कहा कि भाजपा की तानशाही सरकार ने कांग्रेस नेताओं को जनता की अबाज बनने पर सीबीआई, ईडी का दरुपयोग करके जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा जनता की आवाज बन कर काम करेगी किसी से डरने वाली नही है। भाजपा की तानाशाही सरकार प्रदेश और देश मे हर वर्ग पर अत्याचार करने पर तुली है। अगर कोई अपने हक की अबाज उठाये भी तो उस पर पुलिस बल का प्रयोग करके अबाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

यह रहे मौजूद…

सुरजीत राणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, चंगर क्षेत्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, उपप्रधान करतार चन्द, दुर्गा दास, संसार चन्द, पूर्व उपप्रधान ओम प्रकाश, सुमना देवी ,निर्मल सिंह पूर्व धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय कुमार पूर्व इकब, सल्ली से उप प्रधान नंद लाल, सोशल मीडिया सहप्रभारी वरयाम सिंह, पंचायत समिति सुमन कुमारी, हारबोह से उपप्रधान पप्पू, सुरेश कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी, रुलेड से प्रभात जरयाल, प्रताप जरयाल, कुठारना से निक्कू राम, जय कर्ण, मनोज कुमार पंचायत समिति, उपप्रधान राजिंदर शर्मा, आदि गांधी हेल्पलाइन के सदस्य भी मौजूद थे