भाजपा ने हमेशा कांगड़ा व चम्बा से किया भेदभाव: डाॅ. राजेश शर्मा

मोदी सरकार ने मंहगाई में आग लगाकर जनता का जीना किया मुश्किल

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता डाॅ. राजेश शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा की सरकार पर जिला कांगड़ा व चम्बा से भेदभाव का आरोप लगाया तथा कहा कि जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी निचले क्षेत्र से अनदेखी की गई। राजेश शर्मा ने कहा कि धर्मशाला व देहरा की जनता प्रदेश व केंद्र सरकार से पूछ रही है केंद्रीय विश्वविद्यालय कहां है।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण का क्या हुआ? मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह क्षेत्र मंडी में एयरपोर्ट नहीं बना पाए। उनका सपना, सपना ही बनकर रह गया। उन्होंनें कहा प्रदेश में जयराम सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं परंतु सरकार से विकास का कोई काम नहीं हुआ।

सरकार की नालायकी से आज पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा बन्द हो गई। अगर सरकार ने समय रहते चक्की रेलवे पुल की मुम्मत की होती तो आज बरसात में पुल न गिरता। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर केंद्र को मोदी सरकार ने मंहगाई में आग लगाकर जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

परंतु जनता जागरूक है भाजपा को जनता इसका जबाव चुनावों में देगी। जनता को पता लग चुका है भाजपा की सरकारों से कोई भी उम्मीद करना मूर्खता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासन में चली योजनाओं को अपना बताकर लोगों को धोखे में रखा है। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास समय आ गया है वे भाजपा को इसका कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के भाजपा नेताओं ने प्रदेश में नैशलन हाईवे के नाम पर भी लोगों को मुर्ख बनाया।

आजतक किसी भी नैशलन हाईवे का कार्य शुरु नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा जनता जल्द प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली है, तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि चुनावों को नजदीक देख मुख्यमंत्री बिना बजट की घोषणाएं कर रहें है। आज बेरोजगारी प्रदेश में सबसे बड़ी चुनोती है। भाजपा बेरोजगारों को रोजगार देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एक जुट है तथा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।