जिला कांग्रेस में कई खामियां : कांग्रेस

एस के शर्मा। बड़सर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचंद्र पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव लाल मैहर, किशोरी लाल शर्मा व सचिव राजेश राणा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी संतुलित नहीं है और इसमें कई खामियां व्याप्त हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान जिला कार्यकारिणी में संविधान की सही से अनुपालना नहीं की गई है तथा इसमें सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि आज वह लोग जिला कांग्रेस कार्यकारिणी पर हावी होने का प्रयास कर रहे हैं, जो कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं रहे और उन्होंने कभी भी कांग्रेस के साथ ईमानदारी नहीं की और मात्र टिकट के लिए दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में झांक रहे हैं।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

उन्होंने कहा कि राजेंद्र जार एक बहुत ही सुलझे हुए और अनुभवी नेता हैं और उनका संगठन को चलाने का अनुभव है लेकिन पता नहीं क्यों वह कुछ ऐसे लोगों के हाथों में पड़ गए हैं जो कि कांग्रेस के हितैषी नहीं है बल्कि व्यक्तिगत स्वार्थ को सर्वोपरि मानकर राजनीति करते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमारा राजेंद्र को सुझाव रहेगा कि वह जितनी जल्दी ऐसे स्वार्थी लोगों से अपने आपको अलग कर लेगे, उतना ही कांग्रेस पार्टी के लिए बेहतर होगा अन्यथा पार्टी का अहित होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 6 क में स्पष्ट किया गया है और इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व की बात कही गई है। उसमें यह भी कहा गया है कि कांग्रेस के किसी भी संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना हैए लेकिन आज जिला कार्यकारिणी में मात्र 4 महिलाएं ही हैं। वहीं उपाध्यक्ष व महासचिव पदों पर 41 में से अनूसूचित जाति वर्ग के‌ मात्र 4 पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी में मात्र 2 विधानसभा क्षेत्रों से ही अधिकांश पदाधिकारी बनाए।

Comments are closed.