अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के कांगे्रस समर्थित पार्षद ही दावेदार : सौरभ चौधरी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड नंबर 5 से पार्षद का चुनाव जीते ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सौरभ चौधरी ने बुधवार को विधायक पवन काजल से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित पार्षद ही विराजमान होंगे। सौरभ ने कहा कि कुछ भाजपा नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए मीडिया में बयानबाजी कर कांग्रेस पार्षदों को बांटने का असफल प्रयास कर रहे हैं। नगर की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करते हुए 7 पार्षद इस पार्टी से विजयी किए हैं। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर शीघ्र ही सहमति बन जाएगी। विधायक पवन काजल ने सौरभ को नगर पार्षद चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में उनका पूरा सहयोग करेंगे। काजल ने कहा 18 जनवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने बाद भाजपा को आईना दिख जाएगा। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बालियां और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।