भाजपा राज्यों के बीच में खींच रही लकीरें और संविधान बदलने का है इरादा : आनंद शर्मा

उज्ज्वल हिमाचल। चंबा

प्रियंका के संबोधन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पहचान भारत की विविधता से है, अनेकता में एकता से है। भाजपा राज्यों के बीच में लकीरें खींच रही है। भाजपा का इरादा संविधान बदलने का है। इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा ने लोगों को बार-बार ठगा। आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग शहीदों व राष्ट्र निर्माताओं का अपमान करते हैं, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करता। हिमाचल पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से अस्तित्व में आया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया। अग्निवीर योजना को खारिज करेंगे और पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि चंबा में पासपोर्ट कार्यालय, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल व चार सुरंग बनाएंगे। हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पठानकोट का हवाई अड्डा आम हवाई उड़ानों के लिए खोलने की प्राथमिकता रहेगी।

जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार है, पिछले 10 वर्षों में चंबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए मात्र 10 करोड़ रुपए दिए गए। इसलिए चंबा व कांगड़ा जिले में जन आक्रोश है। ऐसे में इस बार बदलाव निश्चित है। भाजपा की ऑपरेशन लोटसको राज्य सरकार ने नाकाम किया, सरकार स्थिर है और पांच वर्ष पूरे करेगी। आपदा की घड़ी में हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राहत पैकेज दिया।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...