बिकाउ विधायकों ने देवभूमि को किया शर्मशारः जग्गी

पूर्व विधायक की करतूतों से धर्मशाला की जनता का हुआ अपमान

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

धन के लालच में अपना जमीर बेचने वाले पूर्व बिकाउ विधायक के खिलाफ हम सब को मिल कर जन-बल से जीतना है। पूर्व विधायक सहित 5 अन्य पूर्व बिकाउ विधायकों की करतूतों से हिमाचल की देवभूमि दागदार हुई है। हिमाचल की जनता ईमानदार है और भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल स्वीकार नहीं करती। जनता के भरोसे की जीतने के बाद उसे तार-तार करने वाले पूर्व विधायकों की बजह से हिमाचल की छवि को दाग लगा है। इन पूर्व विधायकों को बाहर रास्ता दिखा कर जनता हिमाचल प्रदेश की छवि को लगे दाग को धो देगी। यह बात धर्मशाला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह जग्गी ने आज आयोजित विभिन्न जन सभाओं एवं डोर टू डोर प्रचार के दौरान कही।

देवेंद्र सिंह जग्गी ने बरवाला, कोर्ट परिसर, तंगरोटी खास, सलेट गोदाम, नरवाना खास, थातरी एवं सांभर लाहड़ में विभिन्न जन सभाओं में भाग लिया और डोर टू डोर प्रचार किया। जग्गी ने धर्मशाला कोर्ट में अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन सभाओं के दौरान जग्गी ने कहा कि पूर्व विधायक ने गत 15 महीनों में धर्मशाला की जनता के लिए अपने घर के गेट बंद रखे। शुभ कार्यों का न्यौता देने के लिए पूर्व विधायक के पास जाने वाले लोगों तक को घर में नहीं आने दिया गया। अपने घर के बाहर लगे कैमरों से पूर्व विधायक पहले देखते हैं कि कोई गरीब व्यक्ति तो नहीं गेट पर खड़ा है। गरीब व्यक्ति को देखते ही पूर्व विधायक उन्हें कोई बहाना बना अपने चाटुकारों के माध्यम से बापिस भेज देते हैं। जब पूर्व विधायक के घर के बाहर कोई बड़ी गाड़ी वाला अमीर व्यक्ति पहुंचता है तो उसे पूरे मान-सम्मान से अंदर आने दिया जाता है।

लोगों को मिल रहा भरपूर सहयोग एवं समर्थन 

पूर्व विधायक ने धर्मशाला की जनता के मान-सम्मान को गहरा आज्ञात लगाया है जिसका हिसाब अब जनता लेगी। उन्होंने कहा कि जन संपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों को भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है और लोग उन्हें खुद पूर्व विधायक की करतूतों से अवगत करवा रहे हैं। पूर्व विधायक द्वारा लोगों से किए वर्ताब के बारे में जान कर उन्हें लोगों के लिए सहानुभूति महसूस हो रही है लेकिन वक्त आ गया है कि जब लोग अपने अपमान का बदला लेने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी के जन संपर्क अभियान के दौरान करीब 150 भाजपा समर्थित लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

ये रहे मौजूद

कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वह भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं धर्मशाला में गलत टिकट आबंटन से निराश थे इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। देवेंद्र सिंह जग्गी के चुनाव अभियान के दौरान पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, बाघणी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार पप्पी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, राकेश धीमान, महापौर नीनू शर्मा, हरियाणा किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह ठरवी व राजन मदान सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें