किसानाें के हक के लिए लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : हर्षवर्धन

चमेल सिंह देसाईक। शिलाई

शिलाई कांग्रेस ने रोनहाट कस्बे के अंदर कृषि अध्यादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन निकाल कर रोष प्रकट किया है। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन निकाला गया तथा विस क्षेत्र विधायक हर्षवर्धन चौहान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने संबाेधन में बताया कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर सरकार ने देश की आत्मा पर प्रहार किया है। कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का फेसला निन्द्नीय है भारत के जिन राज्यों में कांग्रेस समर्थित सरकारें हैं, वहां किसान विरोधी कानुन को लागू नहीं किया जाएगा।

किसान विरोधी कानून पास होने से एमएसपी, सरकारी खरीद, मंडी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम पर बड़ा प्रहार है। किसान ही नहीं, बल्कि आढ़ती सहित हर गरीब परिवार को बड़ा नुकसान होगा, दो कृषि विपणन विधेयकों से किसानों को मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य और उनकी सरकारी खरीद की प्रणाली खत्म हो जाएगी। किसानों के साथ आढ़ती और छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है किसान अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। काले कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सहित भाजपा समर्थित राज्य सरकारे उन पर लाठियां बरसा रही हैं।

इसलिए कांग्रेस किसानों के हित में किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रही है और इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगी, जब तक केंद्र सरकार काले बील को वापस नहीं ले लेती है। इतना ही नहीं हर्ष वर्धन भावुवक्ता मे कई एसी बाते कह गए, जिन्होंने पंडाल में बैठी जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया। हर्षवर्धन ने बताया कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, तो इसका देश को क्या फायदा हुआ। राम मंदिर के कपाट सबसे पहले पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने खोले थे और उन्होंने ही पहली बार पूजा भी की थी।

भाजपा सरकार मात्र अपना श्रय ले रही है। कांग्रेस के किए कार्यों को अपना बना रही है, विकास्तमक याेजनाओं पर केवल अपने नाम के फट्टे चमका रही है। देश की जनता को गुमराह कर रही रही है। इससे पहले विश्राम गृह रोंनहाट मे कांग्रेस समर्थित सैकड़ाें लाेग एकत्रित हुए बिना किसी सोशल डिस्टेंस के विरोध प्रदर्शन शुरु हुआ तथा पूरे बाजार में विरोध प्रदर्शन के साथ नियमों को ताक पर रखकर रैली निकाली गई है।

कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बिना मास्क पहने रैली में नजर आए हैं। आश्चर्य इस बात से हो रहा कि सोशल डिस्टेंसिग नियम तोड़ने पर किसी भी नेता व सदस्यों पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस अवसर पर शिलाई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ लाधिक्षेत्र के कांग्रेसी सैकड़ाें की संख्या में उपस्थित रहे।