जमीनी विवाद काे लेकर दो परिवारों में झगड़ा, मामला दर्ज

एमसी शर्मा। नादौन

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मटवाड़ गांव में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनदीप ने देवी राज व राजेश कुमार पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। वहीं, मोनिका कुमारी ने अमनदीप व संजीव कुमार पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मलकीयती भूमि में से आम लोगों की आवाजाही के कारण विवाद हुआ है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है।