कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा-चंबा से पैराशूट नेता उतारकर जनता से किया अन्याय : काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के चुनाव सह प्रभारी विधायक पवन काजल ने आज कहा धर्मशाला में भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज के नामांकन पत्र दाखिल करने की वेला पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से  हजारों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। पिछले कल कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं साथ रैली की रूपरेखा तैयार कर पवन काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से 50 बसों, सैकड़ों चार पहिया और दोपहिया वाहनों काफिला धर्मशाला के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में जनता ने प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार विराजमान करने का मन बना लिया है।
उन्होंने संसदीय क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनता में भाजपा के प्रति खासा उत्साह पाया है। काजल ने कहा हिमाचल में सत्ता पर काबिज होने के बाद जिला कांगड़ा से लगातार भेदभाव कर रही कांग्रेस पार्टी ने संसदीय चुनाव में भी कांगड़ा-चंबा के किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट देने के बजाय पैराशूट नेता को चुनाव मैदान में उतारकर कांगड़ा-चंबा की जनता से अन्याय किया है। जिनका खामियाजा एक जून को कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
सुधीर शर्मा रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल करेंगे
काजल ने दाबा किया कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के चुनाव के साथ धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल कर हिमाचल की सत्ता परिवर्तन में मददगार बनेंगे। बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। और पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव से धर्मशाला रैली स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारियां सौंप गई।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...