ब्लॉक कार्यकर्ताओं के साथ मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

रैत्त कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर झंडा फहरा कर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांट कर खुशी मनाई। पठानिया ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का हमेशा देश के हितों की रक्षा करने वाले भारतीयों के बीच मित्रता और संपर्क बढ़ाना, जातिगत, धर्मगत तथा प्रतीय विभेदों को मिटाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करना, राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक मुद्दों पर शिक्षित वर्गों को एकजुट करना है। पठानिया ने कहा कि आज देश के अंदर कुछ उदारवादी नेताओ ने देश भर में जनता के बीच अशांति ओर भय का माहौल पैदा कर दिया गया है , जिससे देश की जनता में अशांति फै गई है। आज देश मे देश की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है, लेकिन कांग्रेस गांधी वादी विचारधारा से ऐसा देश मे होने नही देगी। कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी जिससे देश मे शांति और भाईचारा बना रहे।