कांग्रेस पार्टी ने मनाया गया स्थापना दिवस

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। मंडी

आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धनोटू महादेव में ब्लॉक अध्यक्ष निलमणी ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष निलमणी ठाकुर ने अपने संबाेधन मे कांग्रेस पार्टी बारे अवगत कराया और कांग्रेस पार्टी के पथ पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं महासचिव ब्रह्म दास चौहान, केसरी लाल, नरेश कुमार व महीला कांग्रेस कमेटी नाचन अध्यक्ष सीमा चंदेल शिवानी चौहान बृजलाल किशोरी वालिया नरेंद्र ठाकुर कनेड के साथ कांग्रेस पार्टी के अनेकों पदाधिकारियों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।