कांग्रेस ने किया वनमहोत्सव सप्ताह का शुभारंभ

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

  9 से 16 जुलाई तक प्रदेश भर चलेगा अभियान
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की है।कांग्रेस ने 9 से 16 जुलाई से तक ब्लॉक स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे रोपण करने का अभियान शुरू किया है जिसकी शुरुआत शिमला के कलस्टन से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने की।कुुुलदीप राठौर ने अखरोट का पौधा लगा कर वनमहोत्सव अभियान की शुरुआत की।

कुलदीप सिंह राठौर ने अखरोट का पौधा लगा शिमला से शुरू किया अभियान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्व को समझते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दे रही है और लोगों को पौधे रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।क्योंकि लगातार ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जिससे पर्यावरण को काफी खतरा बढ़ गया है इसलिए सभी को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए।कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में एक सप्ताह वनमहोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर पौधे रोपने जा रही है।