उप चुनाव के लिए कांंग्रेस पार्टी ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के खेमे में भी माहौल गर्माना शुरू हो गया है। इसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से विचार-विमर्श कर मंडी लोकसभा उप चुनाव के लिए पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इससे प्रदेश कांग्रेस ने मंडी लोकसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस बाबत आदेश जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को कांग्रेस पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर बनाया गया है।