कांग्रेस पार्टी ने नेताओं का सन्यास तय : कश्यप

फतेहपुर में भाजपा जीतेगी, विकास पर मोहर लगाएगी जनता

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा को फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहां से भाजपा को जीतना है और विकास की गति को बढ़ाना है। फतेहपुर में भाजपा मज़बूत है और सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का सन्यास लेने का समय आ गया है, उनके कुछ नेता कह रहे हैं कि अगर उनके बूथ पर लीड नहीं आए, तो वह सन्यास देंगे। लगता है कि इस बार कई कांग्रेस के नेता सन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता इन चुनावों में अपनी हार को महसूस कर रहे हैं और चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए रखे है।

कांग्रेस के नेता सच्चे मन से धरातल पर कार्य नहीं कर रहे हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है, वह उनकी रणनीति से पता चलता है। उन्होंने कहा कि मंडी में सैनिकों और शहीदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपमानजनक टिपणी की है, जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी। हिमाचल देवभूमि  और वीर भूमि है शायद कांग्रेस यह भूल गई है। उन्होंने कहा कि अर्की में जब से वीरभद्र का ध्यांत हुए तब से अर्की की जनता की सुध लेने भी अर्की कोई नहीं गए।

कांग्रेस के नेता अपनी सहूलियत के हिसाब से घूम रहे है कोई अनुशासन नही है। उन्होंने कहा इन उपचुनावों में और 2022 में भाजपा की सरकार बननी तय है, हम एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है। आज किन्नौर, लाहौल, जुब्बल, अर्की, फतेहपुर और मंडी में जन सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है, यह जनता पर विश्वास हमारी सरकार में दिखता है।

हमारी सरकार के विकास कार्यों को पूरे प्रदेश में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमारे प्रदेश के जगत प्रकाश नड्डा जो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, हनक नेतृव में हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्हाेंने कहा कि राजन सुशांत को अपने अस्तित्व का पता होना चाहिए, वह जानता में भ्रम न फैलाएं।