कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, हिमाचल में कन्हैया कुमार सहित ये दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट और अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा के लिए अपने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने भाजपा से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। ऐसे में अब कांग्रेस ने सूबे में इन चारों सीटों के लिए स्टार चुनाव प्रचार की लिस्ट भी जारी कर दी है।

लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धु और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा राजस्थान से कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और कांग्रेस का हाथ थामने वाले कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है।

कुल 20 नेताओँ की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें स्थानीय नेताओं के अलावा, पड़ोसी राज्यों के कांग्रेस लीडर भी शामिल हैं….

जानकारी के अनुसार, लिस्ट में सबसे पहला नाम छतीसगढ़ के सीएम भपेश बघेल का है। इसके बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। वहीं, हरियाणा के पूर्व सीएम भपेंद्र सिंह हुड्डा भी हिमाचल में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। उनके अलावा राजबब्बर, धनी राम शांडिल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, आशा कुमारी, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कौल सिंह, विक्रमादित्य सिंह, कन्हैया कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, राजेंद्र राणा, मुकेश अग्निहोत्री और जनरल, धर्मवीर सिंह राणा कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। ये कब और कहां-कहां प्रचार करेंगे, इसके बारे में अभी कांग्रेस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।