बढ़ती महंगाई के खिलाफ पालमपुर में गरजी कांग्रेस, जुटे दिग्गज

वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को झूठा करार दिया

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

बढ़ती महंगाई पर प्रदेश कांग्रेस मुखर है। जिसके चलते पालमपुर में कांग्रेस नेताओं ने रैली निकालकर विरोध जताया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रामलाल ठाकुर, बीबीएल बुटेल, जगत सिंह नेगी, आईडी लखनपाल, विधायक आशीष पटेल, पूर्व विधायक किशोरी लाल, केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया रैली में शामिल हुए।

वरिष्ठ नेताओं ने डबल इंजन की सरकार को झूठा व महंगाई बढ़ाने वाला करार दिया। इस मौके पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा बेलगाम महंगाई से त्रस्त प्रदेश की जनता नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को भारी अंतर से जीत दर्ज करवाएगी। वहीं यह जीत 2022 के विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर भी साबित होगी। महंगाई को लेकर पालमपुर में आयोजित रोष रैली की अगुवाई करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर कौल सिंह ने प्रदेश कि जयराम सरकार को भ्रष्टाचार की जननी बताया। उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। करोना काल में मास्क घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला इसका उदाहरण है। वहीं नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने पालमपुर में एकजुटता दिखाने का प्रयास किया।

नगर निगम में तीन-चौथाई बहुमत से सीटे जीतेगी कांग्रेस : ठाकुर कौल सिंह

पूर्व कांग्रेस मंत्री ठाकुर कौल सिंह तथा पूर्व मंत्री ठाकुर रामलाल ने पालमपुर में एक पत्रकार वार्ता संबोधित की । ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि आज उन्होंने पालमपुर में एक किसानों के हित में तथा भाजपा में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तक महंगाई को लेकर एक रैली का आयोजन किया, जिसमें लोगों का भरपूर योगदान रहा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा से रुष्ठ होकर 100 से भी अधिक भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं आज कांग्रेस पार्टी उनका स्वागत करती है । उन्होंने कहा की भाजपा कहती थी कि वह एक भिन्न पार्टी है तो आज यह केंद्र में भाजपा ने सिद्ध कर दिया कि किसानों के विरोध में पार्टी का कोई स्टैंड नहीं है उससे भाजपा वास्तव में जी भिन्न पार्टी है । उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने होर्डिंग एंड प्रॉफिट मार्जिन एक्ट को निरस्त कर दिया है जिससे लगता है कि जो बड़े बड़े घराने कॉर्पोरेट सेक्टर के हैं वह किसी प्रकार की भी जमाखोरी कर सकते हैं कीमतों  का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर एक पत्र बम का मामला उठा था जो उनके किसी कार्यकर्ता ने उठाया था उस पर मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने  कहा कि भाजपा में व्याप्त भ्रष्टाचार इस बात का सूचित है कि उन्होंने कोविड काल की शुरआत में 6 रुपये का मास्क 16 रुपये में तथा 50 का सेनिटाइजर 150 में खरीदा । राजीव बिंदल भाजपा के सरकार के स्वास्थ्य मंत्री थे जिन्हें स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर इस्तीफा तथा विपिन परमार को पहले स्वास्थ्य मंत्रालय तथा बाद में विधानसभा अध्यक्ष बनाया इन सारी अदलाबदली का कारण भाजपा स्पष्ट नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस  तीनों  नगर निगम में तीन चौथाई बहुमत से सीटे जीतेगी तथा यहां पर अपना परचम  लहरायेंगे। ठाकुर कौल सिंह ने कहा की जो लोग आज भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं अगर इनमे किसी की जीतने की क्षमता होगी और लोगों को समर्थन प्राप्त होगा उन्हें चुनाव लड़ाया  जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस सरकार 2022 में हिमाचल में आएगी तो नगर निगम के जिन क्षेत्रों के लोगों का नगर निगम में आने का विरोध है उन क्षेत्रों को बाहर किया जा सकता है तथा सरकार द्वारा जो 3 साल की टैक्स होलीडे  दी गई है उसे 5 साल कर दिया जाएगा।  पूर्व कांग्रेस  मंत्री ठाकुर रामलाल ने कहा कि भाजपा को आजकल मियादी बुखार हो गया है तथा मिशन रिपीट का जो राग अलाप रहे हैं उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर किए जाने का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि किसान विरोधी जो तीन बिल बनाए गए हैं उसमें अब किसान दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल का भी रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि जब राज्यसभा में  कृषि कानून बने थे  तो उसे भाजपा सरकार ने  रात को ही राष्ट्रपति से बिल पर हस्ताक्षर करवाकर क्यों जल्दबाजी की। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की नीतियों से लोग तंग आ चुके है तथा तीनो नगर निगमों में कांग्रेस अपना वर्चस्व दिखाएगी।