सीमा चंदेल बनी नाचन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष 

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव की सीमा चंदेल को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अपनी नियुक्ति पर सीमा चंदेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल का आभार जताया है।
सीमा चंदेल ने कहा है कि जो विश्वास पार्टी ने उनपर व्यक्त किया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह नाचन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और संगठन के साथ महिलाओं को जोडऩे के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी नेताओं को साथ लेकर कार्य करेंगी।