विधायक विशाल नैहरिया पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार: शशि बहल

प्रदेश कांग्रेस सचिव की मांग, पीडि़त पत्नी ओशिन शर्मा को दी जाए सुरक्षा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस प्रदेश सचिव शशि बहल ने भाजपा विधायक विशाल नैहरिया द्वारा अपनी पत्नी प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा की पिटाई और उसे प्रताडि़त करने की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधायक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह कोई साधारण मामला नही है। भाजपा को अपने इस नेता पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, जो अभी तक नही की गई है। शशि बहल ने कहा है कि भाजपा जो हमेशा ही नारी सम्मान और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देती रही है आज उसकी सारी पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता का चरित्र सामने आ गया है और उसे जन सेवक पद पर रहने का नैतिक अधिकार नही है। बहल ने पीडि़त महिला ओशिन शर्मा को पूरी सुरक्षा देने की मांग करते हुए उसके पति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी प्रशासन से की है। उन्होंने कहा है कि ओशिन शर्मा को पूरा न्याय मिलना चाहिए।